विद्यार्थियों ने पेश किए रंगारंग कार्यक्रम

भोटा (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोटा में टौणी देवी खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला किसान विपणन मंडी के अध्यक्ष प्रेम कौशल ने किया। प्रतियोगिता 23 से 26 अगस्त तक चलेगी। प्रधानाचार्य अनिल कुमारी ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में 16 स्कूलों के करीब 196 खिलाड़ी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन खेलों के मुकाबले होंगे। विभिन्न स्कूलों से आए विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों भी प्रस्तुत किए। विद्यालय प्रधानाचार्य ने मुख्यातिथि के समक्ष विद्यालय की समस्याओं को भी रखा। मुख्यातिथि ने आश्वासन दिया कि समस्याओं क ा समाधान स्थानीय विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव इंद्रदत्त लखनपाल का सहयोग लेकर पूरा किया जाएगा। उनको स्कूल की चहारदीवारी, खेल मैदान के लिए रेलिंग तथा विद्यालय में चल रहे रिक्त पदों के भरने के बारे में भी अवगत करवाया गया। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुरजीत सिंह, स्कूल प्रबंधन समिति प्रधान वासुदेव, जगदीश ठाकुर, शरण प्रसाद, देशराज, जंग बहादुर, डीके गुप्ता, श्याम लाल, अनिल कुमार, काका राम भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Related posts