कुल्लू कॉलेज की पीटीए बैठक में हंगामा

कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में शनिवार को हुई पीटीए बैठक हंगामेदार रही। जानकारी के अनुसार में पीटीए के चुनाव में सचिव पद को लेकर दो प्राध्यापक गुत्थमगुत्था हो गए। नौबत हाथपाई तक आ गई थी। लेकिन बीचबचाव में मामला शांत कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार शनिवार को कुल्लू कॉलेज के लाइब्रेरी हाल में आयोजित पीटीए की बैठक में खूब हंगामा हुआ। बैठक में पीटीए की नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शांति पूर्वक चल रही थी। इसी बीच बैठक में सचिव पद को लेकर माहौल गरमाना शुरू हो गया। अचानक माहौल काफी गरम हो उठा। इसी बीच अभिभावकों के सामने ही दो प्राध्यापक आपस में गुत्थमगुत्था हो गए। मामला बढ़ता देख अभिभावकों और कॉलेज प्राचार्या ने मामला शांत करवाया। इस कारण पीटीए के सचिव पद और तीन सदस्यों का चयन नहीं हो सका।
कुल्लू कालेज की प्राचार्य धनेश्वरी शर्मा ने बताया कि कॉलेज की नई पीटीए का गठन कर लिया है। बैठक में सचिव पद को लेकर थोड़ा सा हंगामा हुआ।

दीनानाथ भंडारी कालेज
पीटीए के अध्यक्ष नियुक्त
बीडी धीमान उपाध्यक्ष, घनश्याम कोषाध्यक्ष
स्र अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में शनिवार को नई पीटीए का गठन कर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के संगठक दीनानाथ भंडारी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इनके अलावा बीडी धीमान उपाध्यक्ष, घनश्याम गौत्तम कोषाध्यक्ष और महेश शर्मा सह सचिव चुने गए।
अरुण ठाकुर को सलाहकार नियुक्त किया गया है। एमआर चौहान, उदय पुजारी और मनोरमा राठी को सदस्य चुना गया। नवनियुक्त अध्यक्ष दीनानाथ भंडारी ने बताया कि उनका प्रमुख उद्देश्य कालेज में स्टाफ की कमी को दूर करना और छात्रों को हर संभव सहायता मुहैया करवाना है। उन्होंने कहा कि कालेज की हर विकासात्मक गतिविधि में पीटीए संघ कालेज प्रशासन का पूरी तरह से सहयोग करेगा। बताया कि हंगामा पूर्ण बैठक होने के कारण सचिव और तीन सदस्यों का चयन तीन हो पाया। इनका चयन बाद में किया जाएगा।

Related posts