
ऊना। क्षेत्र के पंडोगा में गाड़ी पलटने से एक व्यक्ति घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि हादसा गाड़ी की ब्रेक फेल से पेश आया है। घायल को उपचार देने के बाद शनिवार सायं अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंडोगा में शनिवार सुबह एक पिकअप की ब्रेक फेल हो गई। इसके चलते चालक गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क से नीचे खेतों में पलट गई। हादसे में गाड़ी का चालक घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। एसएचओ हरोली महेंद्र कुमार ने बताया कि दुर्घटना के संदर्भ में कोई शिकायत न मिलने के चलते मामला दर्ज नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि चालक खतरे से बाहर है।
