
चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल के नये अध्यक्ष का चुनाव अमृतसर में तीन सितंबर को होगा। पार्टी के सचिव एवं प्रवक्ता डा. दलजीत सिंह चीमा ने आज यहां बताया कि चुनाव तेजा सिंह समुंदरी हाल में डेलीगेट सत्र में होगा।
पार्टी के अध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारियों के चुनाव के लिए सत्र में दल के संरक्षक एवं मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के अतिरिक्त पार्टी के चुने गये सभी सात राज्यों के डेलीगेट शामिल होंगे। डॉ. चीमा ने बताया कि पंजाब के अतिरिक्त हरियाणा , दिल्ली, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से भी पार्टी की भर्ती की जाती है। इन राज्यों के अलावाबाहर देशों से भी डेलीगेट शामिल किये जाते हैं।
