जब स्कूल में मोबाइल लाने पर छात्र की हुई पिटाई

जालंधर: छावनी हलके के एक गांव के सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल में स्कूल के प्रिंसीपल द्वारा स्कूल में मोबाइल लेकर आने वाले छात्र को पीटने का मामला सामने आया है। गांव सालारपुर निवासी 12वीं कक्षा के अनूप नामक उक्त छात्र को उसके परिजनों ने सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है।

छात्र अनूप ने बताया कि वह आज मोबाइल स्कूल ले गया था। उसके पास मोबाइल देखते ही स्कूल प्रिंसीपल ने उसे पीटना शुरू कर दिया। उसने बताया कि प्रिंसीपल ने उसे अपनी बात भी नहीं कहने दी। जब वह स्कूल से घर पहुंचा तो उसके कान से काफी खून निकल रहा था। उसने अपने परिवार वालों को स्कूल में उसके साथ जो हुआ वह सब बता दिया।

मेरे परिजन स्कूल आकर इस संबंध में प्रिंसीपल से पूछने लगे तो वह और भड़क उठा और उसने उन पर भी अपना गुस्सा निकाल दिया। अनूप के परिजनों ने इस संबंध में थाना सदर की परागपुर चौकी की पुलिस को शिकायत दे दी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रिंसीपल से उक्त मामले संबंधी बात करनी चाही लेकिन उनसे सम्पर्क नहीं हो सका

Related posts