
जालंधर: फेसबुक व ट्विटर जैसे सोशल मीडिया पर नरेन्द्र मोदी की पैठ ने कांग्रेस लीडरशिप के लिए सरदर्दी बढ़ा दी है जिसका हल राहुल गांधी ने ढूंढ निकाला है। कांग्रेस ने उन लोगों के फेसबुक और ट्विटर अकाऊंट भी पता लगा लिए हैं जो मोदी के पक्ष में कांग्रेस के खिलाफ सर्वाधिक पोस्ट करते हैं। उक्त अकाऊंट पोरबंदर, इलाहाबाद जैसे इलाकों से चल रहे हैं।
आने वाले समय में कांग्रेसी भी अब इंटरनैट के माध्यम से पार्टी का प्रचार करेंगे। पिछले दिनों कांग्रेस के उपाध्यक्ष और अधिकांश कांग्रेसी नेताओं के लिए भावी प्रधानमंत्री राहुल गांधी ने मीडिया वर्कशाप के जरिए कांग्रेस नेताओं को अहम बातें बताई थीं। मीडिया प्रभारी अजय माकन का न्यूज चैनल्ज को-आॢडनेटर्स से मिलना और सोशल मीडिया पर कांग्रेस की 1 दिन की वर्कशाप इस तरफ इशारा करती है कि पार्टी ने 2014 के चुनावों के लिए हाईटैक तैयारी शुरू कर दी है।
