वालीबाल में जंगलबैरी चैंपियन

धनेटा (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेटा में अंडर-19 प्रतियोगिताएं शुक्रवार को संपन्न हो गईं। समापन समारोह में जिला स्पोर्ट्स संघ के उपाध्यक्ष मदन लाल बन्याल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि को मुख्याध्यापक मदन लाल डोगरा ने स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया।
तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। बैडमिंटन में गुरुकूल स्कूल प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर दूसरे स्थान पर रहा। कबड्डी में बाल स्कूल हमीरपुर विजेता तथा गुरुकुल पब्लिक स्कूल हमीरपुर उपविजेता रहा। वालीबाल में जंगलबैरी ने झगड़ियाणी को हराकर खिताब पर कब्जा किया।
खो-खो में बीड़ बगेहड़ा स्कूल विजेता और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमरोह उपविजेता बना। कार्यक्रम के अंत में विजेता एवं उपविजेता रही टीमों को मुख्यातिथि ने सम्मानित किया गया। इस मौके पर पंचायत प्रधान संजीव कुमार, एसएमसी कमेटी के प्रधान पवन शर्मा सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। प्रतियोगिता का आयोजन संयोजक ललिता ठाकुर और सह संयोजक राकेश शर्मा की अध्यक्षता में किया गया।

Related posts