नए स्कूल खोलने के मानक बदलेगी सरकार : वीरभद्र

शिमला। हिमाचल विधानसभा में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि सरकार हिमाचल में नए स्कूल खोलने या अपग्रेड करने के मानक बदलेगी। इस बारे में विचार चल रहा है। नए मानक बनाते समय जन प्रतिनिधियों के सुझावों पर भी गौर किया जाएगा। सीएम सदन में प्रश्नकाल के दौरान विधायक आशा कुमारी के सवाल का जवाब दे रहे थे।
वीरभद्र सिंह ने कहा कि इससे पहले नए स्कूलों की मैपिंग पर काम वर्ष 2010-11 में हुआ था। ये मानक वर्तमान में भी हैं। सरकार ने अब तक 46 प्राइमरी स्कूल खोले हैं और 45 मिडिल तथा 123 हाई स्कूल अपग्रेड किए हैं। हालांकि, आशा कुमारी ने अपने अनुपूरक सवाल में कहा कि उन्होंने आने वाले समय में खुलने वाले स्कूलों के बारे में जानकारी मांगी थी, जबकि जवाब खुल चुके स्कूलों के बारे में दिया गया है।

Related posts