जीप दुर्घटना में सेब बागवान की मौत

कुल्लू। सेब लेकर सब्जी मंडी बेचने जा रहे एक बागवान की जीप दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा लारजी टनल के पास हुआ। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। हादसे में दो अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं।
पुलिस के अनुसार वीरवार देर रात करीब 11 बजे बंजार के गधियार का नेत्र सिंह अपनी जीप में सेब लादकर टकोली सब्जी मंडी बेचने जा रहा था। लारजी टनल के बीच पहुंचने पर जीप अनियंत्रित होकर सड़क के साथ बने पैरापिट से टकरा गई। इससे नेत्र सिंह शर्मा ने मौके पर दम तोड़ दिया। जीप में सवार दो अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं। औट थाना प्रभारी अनिल कुमार ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने हादसे में मारे गए चालक नेत्र शर्मा (31) के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

Related posts