1.50 करोड़ की हेरोइन समेत 3 गिरफ़्तार

अमृतसर: अमृतसर की कोतवाली पुलिस ने नशे के तीन कारोबारियें को पकडऩे में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में अमृतसर के तीन नौजवानों को गिरफ़्तार किया है जो कि तरनतारन से हेरोइन को लेकर अमृतसर में बेचते थे। पुलिस ने इनके पास से 350 ग्राम हेरोइन निर्यात की है। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में 1.30 करोड़ के करीब है।

पुलिस की गिरफ़्त में आए यह नौजवान जो कि नशे की गिरफ़्त में रह कर अब नशे के बड़े कारोबारी बन गए हैं। दरअसल अमृतसर के रहने वाले यह तीन नौजवान हैरी, अमरनाथ और जगदीप सिंह हेरोइन लेकर तरनतारन से अमृतसर की तरफ जा रहे थे तब इनको घी मंडी चौक के बाहर नाकेबंधी दौरान गिरफ़्तार किया गया और इनके पास से 350 ग्राम हेरोइन निर्यात की गई।

Related posts