एकजुट होंगे पूर्व सैनिक

हमीरपुर। एक्स सर्विसमैन वेल्फेयर एक्शन कमेटी की बैठक स्कवाड्रन लीडर बृज लाल धीमान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी सदस्यों ने पूर्व सैनिक कम्यूनिटी कोर को एक प्लेटफार्म में एकत्रित होने का सुझाव दिया। एकत्रित होने से वित्तीय लाभ, छठे वेतन आयोग सचिव कमेटी की रिपोर्ट की कमियों में सुधार न होने की आवाज को सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया जा सकेगा।
बैठक मेंकर्नल एसबी माथुर और उनके स्टाफ सदस्यों ने बताया कि आज प्रदेश के युवक फौज में भर्ती होने में नाकाबिल सिद्ध हो रहे हैं। दूसरे प्रांतों जैसे पंजाब, हरियाणा के युवक प्रदेश के युवकों से कहीं आगे हैं। वहीं स्कवाड्रन लीडर बृजलाल ने भी इसको लेकर गंभीर चिंता की। उन्होंने कहा कि वह पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान के लिए दिल्ली जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो पूर्व सैनिक रक्षा मंत्री से मिलेंगे और अपनी समस्याओं के प्रति अवगत करवाएंगे। बैठक में कर्नल एसएस गुप्ता, आरसी शर्मा, बलवीर चौहान, मानचंद, आरएस राणा, धर्म सिंह, शेर सिंह, ईश्वर दास, बलवीर चौहान आदि मौजूद रहे।

Related posts