सतलुज मईया तेरी आरती गाऊं…

बिलासपुर। सतलुज मईया तेरी आरती गाऊं…व्यास ऋषि की धरती व्यासपुर में इन दिनों यहीं शब्द गूंज रहे हैं। जिला के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ते हुए प्रगति समाज सेवा समिति द्वारा पहली बार सतलुज नदी की आरती तैयार की है। सुनील शर्मा की प्रेरणा से पंडित सोहन लाल द्वारा सतलुज नदी की आरती को लिया गया है। स्थानीय स्टूडियो में संगीतबद्ध हुई इस आरती संग्रह में वंदना ने स्वर दिया है।
व्यास व मारकंडेय ऋषि की धरती को पूरे विश्व में एक तीर्थ के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से प्रगति समाज सेवा समिति द्वारा पिछले दो वर्षों से अक्तूबर माह से सतलुज आरती का कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है। समिति द्वारा हर तीन माह बाद भजन संध्या व हर माह प्रभात फेरी का आयोजन भी किया जाता है। इससे लोगों में धार्मिक व अध्यात्मिक भावना का परिवेश जागृत किया जा सके। व्यासपुर तीर्थ का निर्माण किया जा सके। समिति प्रधान सुनील शर्मा ने बताया कि इस वर्ष भी अक्तूबर माह में सतलुज आरती कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। समिति द्वारा तैयार की गई सतलुज आरती का वीडियो भी जल्द ही लोगों के बीच होगा। इसमें सतलुज की महता के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। उन्होंने समस्त जनता से आग्रह किया है कि सतलुज आरती कार्यक्रम में अधिक से अधिक से भागीदारी सुनिश्चित करें। व्यासपुर तीर्थ निर्माण कार्य को पूरा किया जा सकें।

Related posts