दो सौ युवाओं को रोजगार का मौका

बिलासपुर। बारहवीं पास युवाओं को रोजगार हासिल करने का बेहतर मौका है। उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थित एमएस सैमसंग इंडिया इलेक्ट्रानिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में दो सौ ट्रेनी के पद भरे जाएंगे। कंपनी साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी द्वारा बेहतर मासिक वेतन दिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थित एमएस सैमसंग इंडिया इलेक्ट्रानिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने बिलासपुर से ट्रेनी पद भरने की इच्छा जताई है। इसके लिए जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में 24 अगस्त सुबह 10 बजे साक्षात्कार होंगे। इसके लिए महिला अभ्यर्थी पात्र नहीं होंगी। इसके लिए वर्ष 2010, 2011, 2012 में बारहवीं पास करने वाले युवा ही पात्र माने जाएंगे। कंपनी की ओर से साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थी की आयु 18 से 23 वर्ष तक निर्धारित की गई है। साक्षात्कार में चयनित होने वाले अभ्यर्थी को 6600 रुपये ईएसआई व पीएफ मासिक वेतन दिया जाएगा। साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं को अपने साथ अपने हिमाचली प्रमाण पत्र, सत्यापित दस्तावेज, पासपोर्ट फोटो सहित अन्य दस्तावेज लाने अनिवार्य होंगे। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी कंपनी के साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में कार्यरत सांख्यिकी सहायक इंद्रजीत वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कंपनी ने जिला से ट्रेनी पद पर युवाओं को रोजगार प्रदान करने की इच्छा जताई है। कंपनी के साक्षात्कार को उत्तीर्ण कर युवा बेहतर रोजगार हासिल कर सकते हैं।

Related posts