
चंडीगढ़: स्टूडैंट इलैक्शन आते ही पी.यू. राजनीति रंग में रंग चुका है। स्टूडैंट्स ने अपना लुक चेंज कर नेता लुक अपना लिया है। सभी पार्टियों के कार्यकत्र्ता खादी सफेद कुत्र्ता, पजामा व चश्मे लगाकर डिपार्टमैंट के चक्कर लगा रहे हैं। इस पहनावे का एक कारण यह भी है कि वह स्टूडैंट्स की भीड़ से अलग दिखना चाहते हैं।
इंडियन नैशनल स्टूडैंट आर्गेनाइजेशन के प्रैजीडैंट सोमवीर व वाइस प्रैजीडैंट मनोज जोरासी का कहना है कि वह आमतौर पर खादी वस्त्रों का कम इस्तेमाल करते हैं लेकिन इलैक्शन के नजदीक आते ही वह अधिकतर खादी कपड़े से बना कुत्र्ता, पजामा को पहनना पसंद करते हैं। जिसका एक कारण देश की आजादी के लिए लड़े नेताओं की विचारधारा को व्यक्त करना है। वहीं दूसरे स्टूडैंट्स से अलग दिखना भी है। वहीं गर्ल्स स्टूडैंट लीडर भी इन चुनावों को हल्के में नहीं लेना चाहती। वह भी चुनावों में अलग दिखने के लिए ब्रांडिड ज्वैलरी का सहारा ले रही हैं।
ड्रेसिज ऐसी की देखने वाला देखता रह जाए। एस.ओ.आई. की वाइस प्रैजीडैंट शिखा धीर का कहना है कि राजनीति में ऐसे पहनावे की जरूरत होती है जो आपको दूसरों से अलग दिखाए। यह पहली बार नहीं होगा कि इलैक्शन पर कोई गर्ल्स ब्रांडिड ज्वैलरी व ड्रैस का इस्तेमाल कर रही है।
