राज्य पुरस्कार टेस्टिंग कैंप को 50 का चयन

कुल्लू। राज्य पुरस्कार टेस्टिंग कैंप के लिए कुल्लू जिले से 50 स्काउट एंड गाइडों का चयन किया गया है। 25 स्काउटों और 25 गाइडों का चयन जिले के विभिन्न स्कूलों से किया है। चयनित बच्चे 22 से 26 अगस्त तक बिलासपुर के शाहतलाई में चलने वाले राज्य स्तरीय कैंप में शिरकत करेंगे। इस कैंप के बाद स्काउट एंड गाइड का चयन राज्य स्तरीय और राष्ट्रपति कैंप के लिए होगा।
जानकारी के अनुसार शाहतलाई में होने वाले कैंप के लिए सुल्तानपुर, ढालपुर, कायस, रायसन, कटराईं, मनाली, प्रीणी, सारी, आनी, थाटीबीड, लुहरी, चवाई, शाट, मौहल, जरी, बजौरा, जां, भल्याणी, खराहल और पीज स्कूलों के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। बुधवार सुबह शाहतलाई के लिए रवाना हुई कुल्लू की टीम को जिला के स्काउट एंड गाइड के मुख्यायुक्त जगदीश, जिला सचिव केएल राणा, संयुक्त सचिव नारायण शर्मा, डीओसी मनोहर लाल ठाकुर, चंद्रकांता, अमर सिंह संधु, विमला वर्मा, जिला उपायुक्त गाइड एवं प्रिंसिपल पूनम शर्मा ने शुभकामनाएं दी।

Related posts