
कुल्लू। कांगड़ा कोआपरेटिव बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर (बीओडी) के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सात सितंबर को होने वाले बंजार जोन के चुनाव के लिए अभी तक सात लोग नामांकनपत्र दाखिल कर चुके हैं। मंगलवार को आनी विस क्षेत्र की बुच्छैर पंचायत के प्रधान एवं आनी प्रधान संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह कायथ ने भी दावेदारी ठोंक दी। उन्होंने पूरे दलबल के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। चुनाव अधिकारी अमर लाल ने बताया कि अभी तक सात लोग बंजार जोन के निदेशक पद के लिए पर्चे भर चुके हैं। इसमें कृष्ण कुमार, सुरेंद्र शर्मा, राजेंद्र सिंह, हितेश्वर सिंह, महेंद्र सिंह कायथ, सतपाल सिंह तथा कन्हैया लाल शामिल हैं। नामांकन भरने की अंतिम तिथि 24 अगस्त है। सात सितंबर को बंजार में चुनाव होंगे।
