
ऊना। क्षेत्र झलेड़ा के नजदीक कपिला फार्म हाउस के पास बुधवार दोपहर एक स्कूटी स्किड हो गई। हादसे में दो कालेज छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें घायलावस्था में क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। प्राप्त जानकारी के बुधवार दो कालेज की छात्राएं पारूल और दीक्षा स्कूटी पर सवार होकर कालेज से घर की जा रही थी कि अचानक कपिला फार्म हाउस के पास स्कूटी स्किड हो गई, जिससे दोनों छात्राओं को गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। उन्हें तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन अस्पताल में सही तरीके उपचार न मिलने के चलते परिजन दोनों छात्राओं को बाहर ले गए। उधर, एबीवीपी के पूर्व जिला संयोजक विकास शर्मा ने आरोप लगाया कि जिला अस्पताल में मरीजों का सही ढंग से इलाज नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि घायल होने पर दोनों कालेज छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन कोई भी चिकित्सक छात्राओं को देखने नहीं पहुंचा। इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल लेकर जाना पड़ा।
