
टौणी देवी (हमीरपुर)। टौणी देवी क्षेत्र में अब तक की सबसे महंगी भैंस की बिक्री हुई है तथा आंकड़ा नब्बे हजार तक पंहुच गया है। कीमत सुनकर दूर-दूर से लोग भैंस को निहारने के लिए धरयाड़ा गांव पंहुच रहे है।
पिछले दिनों हरियाणा में 25 लाख की भैंस की बिक्री की खबर काफी रोचक बनी थी, हमीरपुर में भी भैंसों की कीमत एक लाख रुपए तक पहुंच चुकी है। टौणी देवी क्षेत्र के टिक्कर खतरियां के भैंसों के व्यापारी मोनू, बबलू ने हरियाणा से मुर्रा नस्ल की भैंस पास के धरयाड़ा गांव के कैप्टन बीरबल सिंह को नब्बे हजार में बेची है। बबलू व मोनू ने बताया कि हरियाणा के बीबी माजरा क्षेत्र से भैंस को लाया गया है। डिमांड के अनुसार भैंस को लाया गया है। यह भैंस पहली बार दुधारू हुई है तथा इसकी आयु अभी तीन साल दो माह है।
