एक ही दिन में सरप्लस शिक्षकों के ट्रांसफर आर्डर

सोलन/भोजनगर। प्रदेश के नंबर वन अखबार ‘अमर उजाला’ में …..‘सड़क से दूर पढ़ाने को हाय तौबा कर रहे गुरुजन’ खबर पर शिक्षा विभाग ने कड़ा संज्ञान लेते हुए एक ही दिन में 06 सरप्लस शिक्षकों के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। इनकी तैनाती रिक्त स्कूलों में की गई है। 20 तारीख के अंक में पेज नंबर पांच पर छपी इस खबर के माध्यम से अभिभावकों की परेशानियों को प्रशासन और शिक्षा अधिकारियों तक पहुंचाया गया था जिस पर त्वरित कार्रवाई हुई है। नतीजतन केंद्रीय पाठशाला प्राथा के तहत कमलोग स्कूल में पिछले एक साल से अध्यापक का पद खाली भरा गया है। वहीं नाभों में तीन साल एवं क्यारूआ में चार साल से अध्यापकों के एक-एक पद खाली भरे जाने के फरमान जारी कर दिए हैं। बढ़ोग एवं प्राथा में कोई भी नियमित अध्यापक के आर्डर कर दिए गए हैं।
6 अध्यापकों में से 4 अध्यापकों ने मंगलवार से ही अपनी सेवाएं देना शुरू कर दिया है जबकि दो महिला अध्यापकों ने रक्षाबंधन की छुट्टी होने के कारण अभी ज्वाइनिंग नहीं की है
स्कूलों में अध्यापकों के न होने से परेशान स्थानीय लोगों में सुरेश कुमार, गोविंद राम, स्वर्ण सिंह, सतपाल सिंह, राज कुमार, बलदेव सिंह एवं राम कुमार आदि ने स्कूलों में अध्यापकों की कमी एवं सरप्लस अध्यापकों का मुद्दा उठाने के लिए ‘अमर उजाला’ का आभार जताया है।

सभी स्कूलों में भेजे जाएंगे सरप्लस अध्यापक
जिला प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक रेणुका कंवर ने 6 अध्यापकों को केंद्र प्राथमिक पाठशाला प्राथा के तहत आने वाले स्कूलों में भेजे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही सभी सरप्लस अध्यापकों को खाली पड़े स्कूलों में भेजा जाएगा।

Related posts