देश की एकता का संकल्प लिया

ऊना। उद्योगमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि देश को आजाद करवाने और राष्ट्र के नवनिर्माण में नेहरू-गांधी परिवार का योगदान अमूल्य है। देश की एकता और अखंडता को बरकरार रखने के लिए इस परिवार की कुर्बानियां बेमिसाल हैं। वह ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर के शुभारंभ पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पूरे देश में सद्भावना दिवस के रूप में मनाई जा रही है और इस अवसर पर हम सबको यह प्रण लेना होगा कि देश की एकता, अखंडता एवं धर्मनिरपेक्ष स्वरूप को अक्षुण्ण रखने के लिए सभी एकजुट होकर कार्य करेंगे। शिविर में 26 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वीरेंद्र धर्माणी ने कहा कि राजनीतिक दलों को अपने सामाजिक सरोकार भी निभाने चाहिए। यह रक्तदान शिविर आयोजित करके कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने यह दर्शा दिया है कि जरूरतमंदों की सहायता और देश में सांप्रदायिक एकता एवं सद्भावना की डोर मजबूत करने में कांग्रेस हमेशा अग्रणी रही है। उन्होंने कहा कि इस शिविर में रक्तदान करने वालों को दो अक्तूबर को आयोजित होने वाले जिला रेडक्रॉस मेले मेें मुख्यातिथि सांसद प्रतिभा सिंह की ओर से प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। रक्तदान शिविर में कांग्रेस नेता सतपाल रायजादा, उपायुक्त अभिषेक जैन, सीएमओ डा. जीआर कौशल ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर पूर्व विस उपाध्यक्ष रामदास मलांगड़, जिला मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष शिव सैणी, जिला कांग्रेस प्रवक्ता डा. विजय डोगरा, हरोली ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, ऊना ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष हजारी लाल, जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर, देसराज गौतम, राजीव गौतम, डा. राकेश अग्निहोत्री, पार्षद सुरेंद्र कौर, जिला कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राकेश कैलाश, दिनेश शर्मा, विवेक शर्मा एवं राजकुमार शर्मा व सुमित शर्मा सहित अनेक गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

26 कांग्रेसजनों ने किया रक्तदान
सद्भावना दिवस के अवसर पर जिन 26 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रक्तदान करके पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की, उनमें जिला कांग्रेस प्रवक्ता विजय डोगरा, हजारी लाल, पंकज कुमार, चित्रेश, मोहित, भरत भूषण, तिलक राज, विनय कुमार, दिनेश कुमार, राकेश, गुरबख्श राम, राम कुमार, विपन कुमार, जोगिंद्र पाल, रविंद्र कुमार, अश्विनी धीमान, सचिन कुमार, यशवीर सिंह तथा राज कुमार शामिल हैं। इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष कुशल सिंह, महासचिव यशपाल राणा, जिला कार्यकारिणी सदस्य अमन शर्मा, एसएन शुक्ला, अजय जगोता, ब्लड बैंक की जिला प्रभारी डा. अनीता शर्मा, डा. टीसी महंत, डा. आरएस ढडवाल, डा. मुकेश शर्मा, डा. गोपाल चौहान, डा. अशोक दड़ोच व राजकुमार राणा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts