पोस्त चूरा बेचने पर विधवा गिरफ्तार

फतेहगढ़ साहिब: मजदूरों को छोटे-छोटे पैकेटों में कथित रूप से पोस्त का चूरा बेचने के आरोप में एक विधवा को यहां रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार किया। लुधियाना जिले के तलवानी कलां की रहने वाली महिला ग्वालियर से सस्ते दामों में पोस्त का चूरा खरीद लाती थी और उसे पंजाब में श्रमिकों को बेचती थी।

सरकारी रेलवे पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चूरे की मात्रा के हिसाब से वह पैकेटों की कीमत 100 रुपए, 200 रुपए और 500 रुपए रखती थी। महिला को सरहिंद रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया।

Related posts