
कुल्लू। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोरचा के जिला अध्यक्ष मनीष बौद्ध ने सोमवार को जिला कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया। जिला कार्यकारिणी में सोयल के राकेश शर्मा, भुंतर परगाणु के सुनील बौद्ध, जगतसुख के सुनील वर्मा, घुड़दौड़ के राकेश नुकरपा, 15 मील के जाम्यागा टशी बौद्ध और सैंज के अशोक घरसंगी को उपाध्यक्ष पद बनाया गया।
सुनील कारवा खखनाल और शरभ नेगी नागाबाग रायसन को महामंत्री पद की जिम्मेवारी सौंपी है। बांहग के बलवीर, 15 मील के विजय कुमार, भुंतर के शिव लाल, सरंगा निरम की शकुंतला नेगी और पनगां की अनीता देवी को सचिव नियुक्त किया है। पतलीकूहल के महेंद्र ठाकुर को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा अलेऊ के विक्रम कटोच, मनाली के हरि सिंह बौद्ध, सुमली के रोशन लाल रावल, धमसू के शमशेर सिंह, भुंतर के राजकुमार, 16 मील के प्रेमनाथ नाथयंगफा, बटाहर के सुरेश कुमार, मनाली की शकुंतला देवी, पतलीकूहल के मुनीश राणा, विजय कुमार, सेरी वीड के रोशन लाल, निरमंड के ओम प्रकाश नेगी, सैंज के तारा चंद, वालसी निरमंड के केवल राम नेगी, वशिष्ठ के हरिराम, वशिष्ठ के देसराज, जोहल की रजनी नेगी, जोहल के धर्मपाल, मटियाना के पलदन छेरिंग, डेरा सेरी के ज्ञान सिंह नेगी, जोहल के सोमदेव नेगी, मटियाना के खीमचंद नेगी, छटन सेरी के विजेंद्र नेगी और छटनसेरी के रतन सिंह को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। इसके अलावा कुल्लू के युवराज बौद्ध, कुल्लू के राम सिंह, मनाली के पुष्पा तलवार, भुंतर के दोरजे छेरिंग, काईस के कुंजलाल नेगी, जटेहड़ बिहाल कटराईं से दलीप कुमार, पतलीकूहल से राजेंद्र बौद्ध, सियाल से जयचंद राणा, पतलीकूहल से राम सिंह राणा, पतलीकूहल से सोनम अगंरूप, पतलीकूहल से जगदीश चंद्र नलवा, नग्गर से हरि सिंह नेगी और पनंगा से ओम प्रकाश शासनी को आमंत्रित सदस्य चुना है। इस दौरान जनजातीय मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष युवराज बौद्ध विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रदेश मोर्चा की बैठक शिमला पार्टी कार्यालय में 23 अगस्त को होगी। बैठक की अध्यक्षता विपक्ष के नेता प्रेम कुमार धूमल और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती विशेष रूप से भाग लेंगे।
