जंगली लहसुन के साथ दो गिरफ्तार

सैंज (कुल्लू)। पुलिस ने नाके पर जंगली लहसुन बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। छानबीन के बाद पुलिस ने इसमें नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रखा है। मामले की पुष्टि डीएसपी संजय शर्मा ने की है।
उन्होंने बताया कि तस्करी के दौरान पकड़े गए दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया को अमल में लाई जा रही है। अन्य तस्करों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार एक दल गुप्त सूचना के आधार पर कोठी रोपा के पास एएसआई धर्म चंद की अगुवाई में नाका लगाकर बैठा था। इस दौरान आने जाने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान रोपा की ओर से आ रही टैक्सी को रोका गया तो उसमें से 42.400 किलोग्राम जगली लहसुन बरामद हुआ है। पुलिस ने मौके से दो मुख्य माइनरोें को लहसुन के साथ दबोचा है। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान
अमर चंद और जय चंद के रूप में हुई है। नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। मामले की छानबीन एएसआई धर्म चंद कर रहे हैं।

Related posts