
कुल्लू। जिला भाजपा ने सोमवार को प्रदेश और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय में बोले इस हल्ले के दौरान भाजपा नेताओं ने कमरतोड़ महंगाई को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाने साधे। ढालपुर में जिला भर से आए भाजपा के सैकड़ों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र तथा राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
फिल्ड हास्टल से शुरू हुई भाजपा की यह रैली ढालपुर होते हुए एडीएम कार्यालय पहुंची। यहां सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष एवं सराज विस क्षेत्र के विधायक जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार आठ माह के कार्यकाल में कोई भी जन कल्याण कार्य नहीं कर पाई। यह समय सरकार ने बदला बदली में गुजार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में तबादला उद्योग बना रखा है। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी जोगिंद्र शुक्ला ने कहा कि भाजपा ने इसका विरोध सड़क पर उतरकर शुरू कर दिया है। 23 अगस्त को इन्हीं मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव होगा।
गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है। इससे कुल्लू जिला भी अछूता नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में अस्पतालों में डॉक्टरों और स्कूलों में अध्यापकों की भारी कमी है। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष राम स्वरूप शर्मा, पूर्व विधायक खीमी राम शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह तथा आनी के पूर्व विधायक किशोरी लाल ने भी प्रदेश और केंद्र सरकार पर जमकर
निशाना साधा।
अनुसूचित जाति मोर्चा के युवराज बौद्ध ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए 272 से अधिक सीटें लेकर केंद्र में सत्तासीन होगी। इस दौरान मंडी संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री शिशु भाई धर्मा, पूर्व विधायक चंद्रसेन ठाकुर, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष अंबिका सूद, जिला भाजपा महामंत्री भीमसेन शर्मा, प्रताप ठाकुर, कोषाध्यक्ष नरेश करीर, उपाध्यक्ष मोहर सिंह ठाकुर, देवराज त्यागी, शारदा पोतदार, चंद्र कांता, टेक चंद ठाकुर, सचिव अरविंद चंदेल, शैलेंद्र बहल, पन अध्यक्ष ऋषभ कालिया,वेद राम ठाकुर, कांता राणा, बंतो ठाकुर, कार्यालय सचिव सौरभ भारद्वाज, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चमन कपूर, ओम प्रकाश ठाकुर, विधि प्रकोष्ठ से सुधीर भटनागर, महेंद्र ठाकुर, कृष्ण ठाकुर, युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुरेंद्र शौरी, महिला मोर्चा की शशि मल्होत्रा, अनुसूचित जाती के हुकम राम, अनुसूचित जनजाती के मुनीश बौद्ध, किसान मोर्चा के बलदेव महंत, मनाली के अध्यक्ष बालमुकुंद राणा, कुल्लू के अध्यक्ष विजेंद्र सेन, बंजार के चुन्नी लाल ठाकुर और आनी के अमर ठाकुर सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे।
