भाई की कलाई पर सजेंगी तस्वीर वाली राखियां

लुधियाना: हर बहन की यही चाह होती है कि जब वह अपने भाई की कलाई पर राखी सजाए तो भाई का चेहरा उस राखी को देख कर मुस्कान से खिल जाए, इसलिए इस त्यौहार की शॉपिंग बहनें पहले ही शुरू कर देती हैं और डिजाइनर राखियों को पसंद करती हैं। इस बार तो राखियों के डिजाइनों की भरपूर वैरायटी के साथ डिफ्रैंट थीम भी मार्कीट में देखने को मिल रहा है।

इस राखी पर तस्वीर वाली राखियां बहनें अधिक पसंद कर रही हैं जिस पर भाई की तस्वीर लगवाई जा रही है। अगर भाई शादीशुदा है तो भाई के साथ भाभी की तस्वीर भी लगवाई जा रही है। बच्चों के लिए कार्टून करैक्टर के साथ बच्चों की तस्वीर वाली राखी है जो नन्हे भाई का दिल जीत ले।

तस्वीर वाली राखी नया कंसेप्ट। आर्ट गैलरी के जतिन का कहना है कि इस बार स्पैशल तस्वीर वाली राखियों को अधिक पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा स्टोन, डायमंड लुक के ब्रेसलेट यूथ अधिक पसंद कर रहा है। राखियों की रेंज 30 से 2000 रुपए तक है।

Related posts