पंजाब सरकार की अर्थी फूंकी

चाऊके: रामपुरा ब्लाक के गांवों को फूल तहसील से तोड़कर मौड़ तहसील से जोडऩे के खिलाफ संगठन द्वारा एक्शन कमेटियों के सहयोग से आज गांव जैद में पंजाब सरकार की अर्थी फूंकी गई। अर्थी फूं कने के बाद भाकियू एकता उगराहां के नेता मा. सुखदेव सिंह जवंधा और सचिव एक्शन कमेटी बलराज सिंह ने गांव की धर्मशाला में हुए इकट्ठ को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा यह फैसला लोगों के फैसले के बिना जबरदस्ती किया जा रहा है।

मौड़ तहसील इन गांवों से फूल के मुकाबले काफी अधिक दूरी पड़ती है। जिससे लोगों पर किराए के अधिक बोझ से बिना समय की बर्बादी होती तय है। महंगाई की मार नीचे आए लोग ओर आर्थिक बोझ सहने के लिए तैयार नहीं है। इससे अलावा लोगों के कामकाजी संबंध पहले से रामपुरा फूल ही बने हुए हैं।

प्रवक्ताओं ने सरकार को चेतावनी दी कि वह ऐसे लोकविरोधी फैसले तुरंत वापस ले, नहीं संघर्ष और तेज किया जाएगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष भाकियू उगराहां दर्शन सिंह, अध्यक्ष बाबा तपा राम वैल्फेयर क्लब कुलविंद्र सिंह और समूह क्लब सदस्य, मुख्त्यार सिंह, जीता भुल्लर, नाथ राम, ग्राम पंचायत और गांव निवासी उपस्थित थे।

Related posts