
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर पंचायत क्षेत्र में पिछले सप्ताह मकान के मलबे से निकाली वृद्ध महिला की मौत हो गई है। हालांकि घायल महिला को पिछले सप्ताह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। नगर पंचायत प्रधान ने महिला के परिजनों को मुआवजा राशि प्रदान करने की मांग की।
उल्लेखनीय है कि सुजानपुर के वार्ड नंबर सात में पिछले सप्ताह मकान गिरने से वृद्ध महिला मलबे में दब गई थी। घायल महिला को मलबे से निकालकर सुजानपुर अस्पताल लाया गया था तथा प्राथमिक उपचार के पश्चात हमीरपुर के लिए रेफर कर दिया गया था। क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में उपचार के पश्चात महिला को उसी दिन छुट्टी दे दी गई थी। हादसे के करीब एक सप्ताह बाद महिला का देहांत हो गया। नपं प्रधान मनोज ठाकुर ने पीड़ित परिवार को मुआवजा जारी करने की मांग की।
