
श्रीनगर/जम्मू: लैफ्टिनैंट जनरल गुरमीत सिंह के अनुसार लश्कर-ए-तोएबा भारत के खिलाफ खौफनाक साजिश रच रहा है। इस मकसद से लश्कर भारत में 300 आतंकियों को नियंत्रण रेखा पार कराने की कोशिश के तहत बार-बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। 2 दिन पूर्व पकड़े गए लश्कर के बम विशेषज्ञ अब्दुल करीम टुंडा के साथ भारत में लश्कर के 4 कमांडर और आए थे और इनको सेना ने कुपवाड़ा में लगती पाक सीमा पर ही ढेर कर दिया था।
इस बीच पाक ने शनिवार रात को संघर्ष विराम का फिर उल्लंघन किया। पाक ने पुंछ के मेंढर और कुपवाड़ा के केरन में गोलीबारी की। इसके बाद भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
