सोनिया ने पाक के साथ संबंधों पर मुखर्जी से मांगे ‘टिप्स’

सोनिया ने पाक के साथ संबंधों पर मुखर्जी से मांगे ‘टिप्स’

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एल.ओ.सी.) पर हत्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ भाजपा नीत विपक्ष के हमलों से चिंतित यू.पी.ए. अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से बात कर भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव को खत्म करने के लिए उनसे ‘टिप्स’ मांगे। सूत्रों के अनुसार सोनिया राष्ट्रपति भवन में लंच पर डेढ़ घंटे तक मुखर्जी के साथ रहीं।

सोनिया ने राष्ट्रीय महत्व के कई मामलों पर चर्चा की। वह अक्सर राष्ट्रपति से मिलती रहती हैं। सूत्रों ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई वे इस पर टिप्पणी नहीं कर सकते। मुखर्जी का पाकिस्तान के खिलाफ हमेशा ही कड़ा रुख रहा है। मुखर्जी ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अपने भाषण में कहा कि हरेक व्यक्ति की धैर्य की सीमा होती है। मुखर्जी ने 2008 में विदेश मंत्री के पद पर रहते हुए मुम्बई हमलों के बाद इस्लामाबाद को कड़ा संदेश भेजा था। सूत्रों ने कहा कि विश्वास किया जाता है कि सोनिया ने नियंत्रण रेखा पर बिगड़ रही स्थिति को लेकर राष्ट्रपति के समक्ष अपनी ङ्क्षचता व्यक्त की। कांग्रेस अध्यक्ष आगामी चुनावों में पार्टी की जीतने की संभावनाओं को लेकर काफी ङ्क्षचतित हैं। प्रमुख कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि पार्टी को इस चरण पर पाक के प्रति कड़ा रुख अपनाना चाहिए।

Related posts