
कुठेड़ा (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ा में खंड स्तरीय पाइका खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। समापन समारोह में सदर के विधायक बंबर ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने प्रतियोगिता में विजय रहने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के तहत लड़कों के वर्ग की 42 किलोग्राम कुश्ती में कठलग स्कूल के विपिन कुमार ने बाजी मारी। मोरसिंघी के मुनीष चौहान उप विजेता रहे। 46 किलोग्राम में नाल्टी के मुनीष कुमार, कुठेड़ा के उमेश, 50 किलोग्राम में कुहमंझवाड़ के प्रवीण कुमार, कुठेड़ा के राहुल, 45 किलोग्राम में कुठेड़ा के अनिल कुमार, कठलग के राजेंद्र, 58 किलोग्राम में कुठेड़ा के अनीष, मोरसिंघी के संजय कुमार, 63 किलोग्राम में कुठेड़ा के हितेष, भराड़ी के अतुल, 69 किलोग्राम में भराड़ी के अनिश, कुठेड़ा के अभिषेक, 76 किलोग्राम में भराड़ी के अजय, कुठेड़ा के प्रशांत ने क्रमश: पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ स्पर्धा के तहत लड़कों के वर्ग में बल्हचुराणी के प्रदीप ने पहला स्थान हासिल किया। मरहाणा का अखिल द्वितीय और कुठेड़ा का मोहित तृतीय स्थान पर रहा। 1500 मीटर दौड़ में कुठेड़ा के अनिल, मरहाणा के आकाश, कुठेड़ा के अविनाश, तीन हजार मीटर दौड़ में मल्यावर के मुकेश, बल्हचुराणी के भूप सिंह, मरहाणा के कपिल देव विजेता रहे। वॉलीबाल में रावमापा कुहमंझवाड़ ने बाजी मारी। कठलग द्वितीय और मल्यावर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की वॉलीबाल प्रतियोगिता में कठलग, बल्हचुराणी, कुहमंझवाड़, बास्केटबाल में रावमापा भराड़ी, मरहाणा, नाल्टी, कबड्डी में मल्यावर स्कूल, बरड़ी, कुठेड़ा ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला युवा एवं खेल अधिकारी श्याम लाल, पाइका इंचार्ज मुनीर खान, अशोक कुमार, नरेंद्र कश्यप, बास्केटबाल कोच बलराज, जगदेव मेहता सहित मौजूद थे।
