कांगड़ा में हुए चुनावों को ड्रामा करार दिया

भवारना (कांगड़ा)। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला कांगड़ा के प्रधान रशम राणा ने कांगड़ा में हुए प्रदेश के चुनावों को कुछेक स्वयंभू नेताओं द्वारा रचा ड्रामा करार दिया है। उन्होंने कहा कि उक्त स्वयंभू नेताओं ने ब्लाक व उपमडंल स्तर पर चुनाव नहीं करवाए हैं। कर्मचारी नेता महासंघ के शिमला में हुए चुनावों में जुटी कर्मचारियों की भीड़ से परेशान व हताश हैं।
उन्हाेंने कहा कि शिमला में हुए चुनाव में एसएस जोगटा को प्रधान, हेम सिंह को सचिव तथा ज्ञान ठाकुर को महासंघ का वरिष्ठ उपप्रधान बनाया गया है। उधर, महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपप्रधान ज्ञान ठाकुर, उपाध्यक्ष पंचम कटोच, धर्मशाला के प्रधान अजय अवस्थी, पालमपुर के प्रधान कलसी, पालमपुर के महासचिव ध्रुव सिंह भूरिया ने भी शिमला में हुए चुनावों को सही व कांगड़ा में करवाए गए चुनावों को ड्रामा करार दिया है। उन्होंने कहा कि एसएस जोगटा के नेतृत्व में सभी कर्मचारी एकजुट हैं। कर्मचारियों से उक्त नेताओं ने आह्वान किया है कि कर्मचारी स्वयंभू नेताओं के भ्रमजाल में न फंसे।

Related posts