
कुल्लू। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के राज्य स्तरीय चुनाव में कुल्लू जिले को महत्वपूर्ण छह पद मिले हैं। पॉलीटेक्निक कॉलेज कांगड़ा में हुए चुनाव में सुरेंद्र मनकोटिया को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। कार्यकारिणी में कुल्लू के एसआर आजाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद से नवाजा गया है। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी कुल्लू के एलआर गुलशन को दी गई। कुल्लू के दलीप शरोट को उपाध्यक्ष पद के लिए चुना गया। कार्यकारिणी में कुल्लू से होशियार सिंह जम्बाल, रेखा मेहता और सुखदेव सिंह को संयुक्त सचिव चुना गया। महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी में गोपाल शर्मा को महासचिव और रमेश कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया।
रोहड़ू के बिहारी लाल को मुख्य सलाहकार, राम सिंह को सलाहकार, जयपाल ठाकुर को शिकायत निवारण समिति का अध्यक्ष, हरीश गुलेरिया को मुख्य प्रवक्ता चुना गया। इसके अलावा शिमला की सुनीता ठाकुर को प्रवक्ता चुना गया। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश प्रवक्ता एलआर गुलशन ने दावा किया कि सुरेंद्र मनकोटिया को प्रदेश भर के कर्मचारी का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने कहा कि संघ का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री से कर्मचारी महासंघ की जेसीसी की मीटिंग करवाने का भी आग्रह किया जाएगा।
