वन टाइम सेटलमेंट पॉलिसी बनाए सरकार

कुल्लू। मकान नियमितीकरण संघर्ष समिति की बैठक देवसदन परिसर में आयोजित की गई। समिति के प्रधान इंद्र देव शर्मा ने बताया कि बैठक में मकान नियमितीकरण के लिए वन टाइम सेटलमेंट पॉलिसी बनाने की मांग उठी। बैठक में कहा गया कि यदि वन टाइम सेटलमेंट पॉलिसी नहीं बनाई गई तो उन्हें मजबूरन कोर्ट की शरण में जाना पड़ेगा। समिति के सदस्यों ने कहा कि अपना मकान होने के बावजूद उन्हें चार-पांच साल से किराये के मकानों में रहना पड़ रहा है। बैठक में कहा गया कि मकान बनाने में लोगों ने लाखों रुपये खर्च किए लेकिन घर में बिजली और पानी का कनेक्शन न मिलने के कारण वे मकानों में नहीं रह पा रहे हैं। मकान बनाने के लिए कई लोगों ने तो लाखों रुपये के लोन भी लिए हैं। लोगों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि टीसीपी एक्ट में संशोधन कर वन टाइम सेटलमेंट पॉलिसी को मानसून सत्र में स्वीकृति प्रदान की जाए ताकि लोगों को बिजली और पानी के कनेक्शन मिल सकें। समिति के प्रधान इंद्र देव शर्मा ने बताया कि संघर्ष समिति की अगली बैठक 29 सितंबर को देवसदन कुल्लू में आयोजित की जाएगी। बैठक में सचिव बलवीर सिंह राणा, कोषाध्यक्ष चतर सिंह, सदस्य भूप सिंह और लाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related posts