
पंजावर (ऊना)। उद्योगमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत ईसपुर में नवसृजित उप तहसील का रविवार को श्रीगणेश किया। इसकी घोषणा सीएम ने टाहलीवाल में की थी। इस उपतहसील में 11 पटवार वृत्त शामिल किए गए हैं। इनमें नगनोली ए पंजावर एक ए, पंजावर दो ए, खड्ड एक ए, खड्ड दो ए, पंडोगा एक ए, पंडोगा दो ए, ईसपुर ए, भदसाली ए, सलोह एक और सलोह दो शामिल हैं। समारोह में ऊना जिले के ऊना ए हरोली और बंगाणा विकास खंडों की 12 पंचायतों को 1.20 करोड़ रुपये के चेक भी प्रदान किए गए। इनमें प्रत्येक पंचायत को 10-10 लाख रुपये मिले।
इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री ने कहा कि ईसपुर में उपतहसील खुलने से इलाके के लोगों को अपने राजस्व संबंधी कार्यों के लिए ऊना नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने ईसपुर आयुर्वेदिक अस्पताल को एक एंबुलेंस उपलब्ध करवाने और ईसपुर पंचायत में विकास कार्यों के लिए पांच लाख रुपये देने का ऐलान भी किया। उद्योगमंत्री ने प्रदेश सरकार द्वारा पूबोवाल में नई आईटीआई खोले जाने व इसमें चार ट्रेड शुरू करने के बारे में प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई अधिसूचना की प्रति हरोली ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा को इस समारोह में सौंपी। उन्होंने कहा कि इस आईटीआई के इंजीनियरिंग ट्रेड में इलैक्ट्रिशयन, मैकेनिक मोटर व्हीकल, मैकेनिक रेफ्र ीजरेशन एवं एयर कंडीशनर तथा नॉन इंजीनियरिंग ट्रेड में कटाई तथा सिलाई ट्रेड शामिल किए गए हैं।
उद्योगमंत्री ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने हरोली हलके में विकास को आगे बढ़ाने के बजाय पूबोवाल की आईटीआई छीनकर संतोषगढ़ भेज दी थी और सलोह के लिए मंजूर करवाए गए केंद्रीय विद्यालय को बंगाणा में खोल दिया गया था। सलोह में देश का 12वां और प्रदेश का पहला ट्रिपल आईटी संस्थान मंजूर होना जिले के लिए गर्व का विषय है।
12 पंचायतों को 10-10 लाख
पंजावर (ऊना)। उद्योग मंत्री ने 12 पंचायतों लोअर भदसाली, खडड, पूबोवाल, पोलियां बीत, जखेड़ा, सासन, बहडाला, लमलेहड़ा, बल्ह, तनोह, बुढवार और मोमन्यार को मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 10-10 लाख रुपये के चेक प्रदान किए।
उद्योग मंत्री ने सुनी लोगों की समस्याएं
पंजावर। उद्योग मंत्री ने जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं भी सुनीं। कार्यक्त्रस्म में करीब 180 शिकायतें प्रस्तुत हुई। इनमें अधिकतर का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया और बाकी शिकायतें आगामी कार्रवाई के लिए संबधित विभागों को सौंप दी गईं।
ये रहे मौजूद
पंजावर (ऊना)। इस अवसर पर एग्रो पैकेजिंग के पूर्व उपाध्यक्ष ओंकार शर्मा, डीसी अभिषेक जैन, एडीसी दर्शन कालिया, एसडीएम धनवीर ठाकु र, सहायक आयुक्त पराशर, सीएमओ, हरोली ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक ठाकु र, बोधराज, राजीव गौतम, पवन ठाकु र, सतीश बिट्टू, राकेश दत्ता, सुमन ठाकु र, नीलम मनकोटिया, दर्शना देवी, सतीश पाठक व तिलक राज पाठक सहित विभिन्न विभागाध्यक्ष और अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।
