हमीरपुर कालेज में लाल सलाम, परिषद चित्त

हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में चारों सीटों पर एसएफआई का दबदबा रहा है। वहीं एबीवीपी को करारा झटका लगा है। एसएफआई ने सभी सीटों पर 200 से अधिक मत प्राप्त किए हैं। एसएफआई के प्रधान पद पर राजन शर्मा ने परिषद के उम्मीदवार को 205 मतों से हराया है।
उपप्रधान पद पर एसएफआई के सोमिन चौहान ने परिषद के बालकृष्ण को 260 मतों से, महासचिव के पद पर एसएफआई के सागर शर्मा ने परिषद के विशाल को 266 मतों और संयुक्त सचिव के पद पर एसएफआई के अमित शर्मा ने परिषद के जोगेंद्र सिंह को 283 मतों के विशाल अंतर से हराया है। छात्र संघ चुनावों में कुल 3116 छात्र मतदाताओं में से 1,863 मतदाता छात्रों ने मतदान किया। प्रधान पद के चुनाव में 16 मत अवैध पाए गए। वहीं उपप्रधान पद पर 21, महासचिव के पद पर 20 और संयुक्त सचिव के पद पर 21 मत अवैध पाए गए हैं। कुल मिलाकर एसएफआई ने एबीवीपी के चारों उम्मीदवारों को विशाल मतों के अंतर से हराया।

बाक्स : किसे मिले कितने मत
प्रधान पद पर
संगठन उम्मीदवार मत
एसएफआई राजन शर्मा 866
एबीवीपी कोनिका 661
एनएसयूआई सविता शर्मा 320

उपप्रधान पद पर
एसएफआई सोमिन चौहान 917
एबीवीपी बालकृष्ण 657
एनएसयूआई रोहित राज ठाकुर 268

महासचिव के पद पर
संगठन
एसएफआई सागर शर्मा 910
एबीवीपी विशाल 644
एनएसयूआई मोहित ठाकुर 289

संयुक्त सचिव के पद पर
एसएफआई अमित शर्मा 952
एबीवीपी जोगेंद्र सिंह 669
एनएसयूआई अरुण कुमार 221

Related posts