चकमोह में भगवा लहराया, बड़सर में लाल सलाम

बड़सर (हमीरपुर)। छात्र संघ चुनावों में बाबा बालक नाथ महाविद्यालय चकमोह में भगवा लहराया। जबकि राजकीय महाविद्यालय बड़सर में एसएफआई ने बाजी मार ली। चकमोह कालेज में एनएसयूआई, एसएफआई के संयुक्त पैनल ने चुनाव लड़ा था। विद्यार्थी परिषद ने तीनों सीटों पर जीत हासिल की। जबकि प्रधान पद की सीट के परिणाम में अदालत ने रोक लगा दी।
उपप्रधान पद के लिए विद्यार्थी परिषद की ललित कुमारी ने एसएफआई के प्रत्याशी विकास कुमार को चार मतों के अंतर से हराया। ललित कुमारी को 274 मत तथा विकास कुमार को 270 मत पड़े।
महासचिव पद के लिए विद्यार्थी परिषद की अंकिता शर्मा ने एनएसयूआई के रोहित शर्मा को 52 मतों से हराया। अंकित शर्मा को 298 मत मिले, जबकि रोहित शर्मा को 246 मत पड़े।
संयुक्त सचिव पद के लिए विद्यार्थी परिषद के गौरव कुमार ने एसएफआई की राधा कुमारी को 125 मतों के अंतर से हराया। गौरव कुमार को 334 मत मिले, जबकि राधा कुमारी को 209 मत पड़े। कक्षा प्रतिनिधियों में विद्यार्थी परिषद और एनएसयूआई चार-चार सीआर चुने गए जबकि एक सीआर एसएफआई का चुना गया।

उधर बड़सर कालेज में एसएफआई ने पैनल की चारों सीटों पर विजय हासिल कर पहली बार जीत दर्ज है। विद्यार्थी परिषद दूसरे तथा एनएसयूआई तीसरे स्थान पर रही। प्रधान पद के लिए एसएफआई के विनोद कुमार ने विद्यार्थी परिषद के पंकज कुमार को 53 मतों से हराया। विनोद कुमार को 307 मत, पंकज को 254 मत तथा एनएसयूआई के कपिल देव को 136 मत पड़े।
उपप्रधान पद के लिए एसएफआई के वतन सिंह ने विद्यार्थी परिषद के रोहित कौशल को 125 मत के अंतर से हराया। वतन सिंह को 343 मत, रोहित कौशल को 218 मत तथा एनएसयूआई के कन्हैया लाल शर्मा को 129 मत मिले।
महासचिव पद के लिए एसएफआई की उषा रानी ने विद्यार्थी परिषद की शालू कुमारी को 40 मतों के अंतर से हराया। उषा रानी को 271 मत, शालू कुमारी को 231 मत तथा एनएसयूआई की दिशा शर्मा को 189 मत मिले।
संयुक्त सचिव पद पर एसएफआई के अरविंद ने विद्यार्थी परिषद की श्रेया अगिभनहोत्री को 96 मतों के अंतर से हराया। अरविंद को 307 मत, श्रेया को 211 मत तथा एनएसयूआई की निशा देवी को 168 मत मिले। कक्षा प्रतिनिधियों में एसएफआई के नौ सीआर तथा विद्यार्थी परिषद के तीन सीआर चुने गए।

Related posts