समाज बदलने की ताकत रखते हैं युवा : दयानंद

कुल्लू। राष्ट्रीय युवा कोर स्वयं सेवी प्रशिक्षण कार्यक्रम में शनिवार को विशेषज्ञों ने युवाओं को जागरूक किया। नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण टिप्स दिए। प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के एसोसिएट प्रोफेसर दयानंद गौतम ने कहा कि कुसंगति में जाकर भी हमें अच्छाई नहीं छोड़नी चाहिए।
प्रशिक्षण के दूसरे सत्र में जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी संजय शर्मा ने युवाओं को युवा प्रोफाइल के बारे में बताया। बताया कि हम उस व्यक्ति को युवा मानते हैं जो 13 से 35 वर्ष के बीच हो। साहस, शक्ति तथा समाज को बदलने की ताकत रखने वाले ही युवा हैं। आज भारत को सबसे युवा देश कहा जाता है क्योंकि भारत की जनसंख्या का 70 प्रतिशत भाग युवा है। उमेश ने प्रशिक्षण में उपस्थित युवाओं को जैविक कृषि के बारे में विस्तृृत जानकारी दी। इस अवसर पर बेली राम ठाकुर, क्षेत्रीय कानूनगो ने उत्तराखंड पीड़ितों के लिए 3 दिन का शांति पाठ करवाने के बाद 3100 की राशि जिला युवा समन्वयक लाल सिंह को प्रदान की। लाल सिंह ने युवाओं से आह्वान किया कि आज के दिन एक संकल्प लेने को कहा कि हम हर साल व्यक्तिगत रूप से 10 पौधे लगाएंगे।

Related posts