
कुल्लू। अवैध तरीके से सिलेंडर गैस की कालाबाजारी को रोकने के लिए जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक विभाग ने शिकंजा कस दिया है। शनिवार को जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक विभाग की टीम ने गुप्त सुचना पर मनाली में छापेमारी कर 28 सिलेंडर घरेलू रसोई गैस के जब्त किए। विभाग ने यह सिलेंडर 16 लोगों से बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि इन घरेलू सिलेंडरों का ढाबों और होटलों में व्यावसायिक इस्तेमाल हो रहा था। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक नरेंद्र धीमान ने कहा कि होटलों में ढाबों में अवैध रूप से इस्तेमाल किए जा रहे सिलेंडर की रोक के लिए विभाग ने छापेमारी अभियान छेड़ा है। कहा कि शनिवार को इसी अभियान के तहत मनाली में 16 ढाबा व होटलों संचालकों के यहां छापेमारी की तथा 28 घरेलू गैस सिलेंडरों को जब्त किया है। कहा कि विभाग ने चालान काट कर सिलेंडरों को अपने कब्जे में लिया है। धीमान ने कहा कि आरोपियों को कुल्लू के कलेक्टर कोर्ट में पेश होना पड़ेगा, जहां पर इसकी सुनवाई की जाएगी।
