उत्सव की अंतिम संध्या में बारिश ने डाला खलल

केलांग। जिला मुख्यालय केलांग में चल रहे तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जनजातीय उत्सव की तीसरी संध्या में बारिश ने खलल डाला। समापन समारोह की अध्यक्षता डीसी वीर सिंह ठाकुर ने की। इस अवसर पर एसपी सुनील कुमार ने उपायुक्त को स्मृति चिन्ह और शाल भेंट किया। बारिश के चलते संध्या में अधिकतर कलाकारों को प्रस्तुतियां देने का वक्त ही नहीं मिला। कांगड़ा से आए गायक कलाकार कुमार साहिल ने शानदार प्रस्तुति दी। रेडक्रास सोसाइटी की ओर से रेफल ड्रा निकाला गया। उत्सव के तीसरे दिन दिन के समय आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एसपी सुनील कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इसमें अनीता ग्रुप, गोपीजैक, चहेता कला मंच, श्रवण ग्रुप, नताशा तथा स्थानीय कलाकार राजीव कुमार के अतिरिक्त विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने प्रस्तुतियां दी।

Related posts