
कुल्लू। प्रदेश सरकार ने नगर परिषद कुल्लू से अनीता आहूजा और ज्ञान चंद को सदस्य मनोनीत किया है। कांग्रेस पार्टी से संबंधित इन दोनों कर्मठ कार्यकर्ताओं को नगर परिषद का सदस्य मनोनीत करने पर कांग्रेसियों में खुशी है। लंकाबेकर वार्ड नंबर-नौ से ताल्लुक रखने वाली अनीता आहूजा वर्तमान में जिला कांग्रेस कमेटी की सदस्य हैं। ज्ञान चंद वार्ड नंबर-दस अप्पर ढालपुर बूथ कमेटी से डेलिगेट हैं। अनीता आहूजा और ज्ञान चंद ने अपनी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अंबिका सोनी, प्रदेश कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू, महासचिव सुंदर ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, कुल्लू सदर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उत्तम शर्मा के अलावा समस्त कांग्रेस कार्यकारिणी का आभार जताया। कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्यों ने भी इनकी नियुक्ति पर इन्हें बधाई दी है तथा प्रदेश नेतृत्व का भी आभार जताया है।
