मुख्याध्यापकों की प्रमोशन सूची जारी करें

कुल्लू। प्रदेश प्रमोटी स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन ने जिला कुल्लू के मुख्याध्यापकों की पदोन्नति सूची शीघ्र जारी करने की मांग की है। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष पूर्ण चंद शर्मा और महासचिव मनोज कुमार ने सरकार से मांग की कि सभी कर्मचारियों का वेतन 4-9-14 के अनुसार निर्धारित किया जाए।
उन्होंने कहा कि कुछ विभागों में कर्मचारियों को 4-9-14 का नया वेतन मिल रहा है लेकिन शिक्षा विभाग में यह काम लंबित पड़ा है। अध्यापकों और प्राध्यापकों के केस पाठशाला स्तर पर ही तैयार नहीं किए गए हैं। इस कारण सभी कर्मचारी चार वर्षों से एसीपी के वित्तीय लाभों से वंचित हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्याध्यापकों की पदोन्नति लंबे समय से लंबित है। इस सूची के जारी होने का लाभ बहुत से पदोन्न्त प्राध्यापकों को मिलेगा। कहा कि कर्मचारियों के छोटे परिवार को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष भत्ता सरकार वेतन वृद्धि के रूप में देती थी। इसे 24 जुलाई 2013 को बंद कर दिया है। संघ ने सरकार से इस योजना को जारी रखने का आग्रह किया है। संघ ने महंगाई भत्ते की देय किस्त जारी करने के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आभार भी जताया।

Related posts