
चंडीगढ़: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने सरकारी अस्पताल से कथित तौर पर दवा चुराने और उन्हें निजी क्लीनिकों में बेचने को लेकर एक फार्मासिस्ट को बर्खास्त कर दिया है।
सतर्कता विभाग द्वारा प्रेम शरण बंसल नाम के एक व्यक्ति के खिलाफ एक मामला दर्ज किए जाने के बाद उसे बर्खास्त करने का फैसला किया गया। वह रूपनगर स्थित सिविल सर्जन के कार्यालय में पदस्थ था। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां बताया कि सर्तकता विभाग ने जुलाई में कुराली स्थित उसके घर से चोरी की दवा जब्त की थी।
