
भोटा-धनेटा (हमीरपुर)। भोटा के साथ लगते गांव मोरसू गारलां में एक रिहायशी मकान ध्वस्त हो गया। हालांकि मकान की दीवारें बाहर की ओर गिरी हैं। बड़ी घटना होने से टल गई है। हादसे में करीब एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्या देवी पत्नी धनी राम का मकान शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे ध्वस्त हो गया है। लगातार बारिशों के चलते मकान गिरा है। हादसे के दौरान परिवार के सदस्य घर के अंदर सोए थे। हालांकि मकान की दीवारें बाहर की तरफ गिरी हैं। बड़ा हादसा होने से टल गया है। मौके पर पहुंची वार्ड सदस्य सुरेश कुमारी का कहना है कि हल्का पटवारी मौके पर पहुंच गया है और नुकसान का आंकलन कर रहे हैं।
उन्होंने प्रशासन से अपील की कि संबंधित परिवार गरीब है। इसके चलते जल्द से जल्द आर्थिक मदद जारी की जाए। उपमंडल नादौन के बदारन में एक पशुशाला बारिश की भेंट चढ़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पवन कुमार, पुत्र फतेह सिंह की दो कमरों की स्लेटपोश पशुशाला बारिश के चलते ध्वस्त हो गई है। पवन कुमार ने बताया कि पशुओं की आवाजें सुनाई दे रही थी। जब वह मौके पर पहुंचे तो पशुशाला की दीवारें गिर गई और अंदर रखा सारा सामान दब गया है। हादसे में करीब 80 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। पंचायत प्रधान सुनील कुमार ने पीड़ित परिवार को प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की।
