एनएसयूआई ने रैली निकाल किया शक्ति प्रदर्शन

हमीरपुर। छात्र संसद चुनावों के चलते एनएसयूआई ने रैली निकाल शक्ति प्रदर्शन किया है। कार्यकर्त्ताओं ने शिव मंदिर चौक से कालेज गेट तक रैली निकाली। कार्यकर्त्ताओं ने बाइक से रोड शो भी निकाला और एसएफआई, एबीवीपी पर तीखे प्रहार किए।
रैली को संबोधित करते हुए प्रधान पद की उम्मीदवार सविता शर्मा ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कालेज परिसर में एसएफआई और विद्यार्थी परिषद दोनों ने शिक्षा के माहौल को बिगाड़ा है। कैंपस में गुंडा तत्वों को बढ़ावा दिया है। दोनों छात्र संगठनों के कार्यकर्त्ताओं द्वारा छात्रों को डराया धमकाया जाता है। अगर इसका विरोध करें तो उन्हें आउट साइडरों द्वारा पिटवाया जाता है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से दोनों ही संगठन चुनते रहे हैं और इनके कार्यकाल में कालेज कैंपस का माहौल तनावपूर्ण हुआ है। वर्तमान में हमीरपुर कालेज में पुलिस की तैनाती के लिए भी दोनों छात्र संगठनों को जिम्मेवार ठहराया। शर्मा ने छात्र समुदाय से अपील की है कि वे इस बार एनएसयूआई को चुनें जिससे शिक्षा और कालेज कैंपस के माहौल को शांतिपूर्वक बनाया जा सके। धरना प्रदर्शन में सुमित, सन्नी खां, नीरज, राहुल, अश्वनी, प्रदीप, जितेंद्र आदि कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Related posts