छात्र संसद के सरजात का फैसला आज

कुल्लू। केंद्रीय छात्र संघ चुनाव को लेकर एनएसयूआई, एबीवीपी तथा एसएफआई ने कमर कस ली है। छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। संगठनों के पास आज की रात है, शनिवार को भाग्य किसके पक्ष में होगा है इसका फैसला हो जाएगा। 17 अगस्त की सुबह साढे़ नौ बजे के करीब कॉलेजों में मतदान शुरू होगा और शाम को मतों की गणना।
जिला के कॉलेजों में चुनाव के लिए इंतजार पूरे कर लिए गए हैं। मतदान शांतिपूर्ण माहौल में हो, इसके लिए पुलिस की तैनाती भी कर दी है। शुक्रवार शाम को परिणाम आने से हार-जीत का फैसला हो जाएगा। आज चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी छात्र संगठनों ने पूरी ताकत झोंक दी थी। दिनभर कॉलेजों में प्रचार करने के बाद छात्र नेताओं ने घर-घर जाकर दस्तक दी। छात्र संगठनाें की टोलियों के साथ देर रात तक प्रचार चला रहा। फेसबुक को भी छात्रों ने प्रचार का जरिया बनाया था।
कुल्लू कॉलेज की प्रिंसिपल डा. धनेश्वरी शर्मा, आनी कालेज के प्रिंसिपल डा. नंदलाल शर्मा तथा बंजार के प्रधानाचार्य डा. अजय शर्मा ने कहा कि चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी ली गई हैं। पुलिस प्रवक्ता एवं डीएसपी संजय शर्मा ने कहा कि चुनाव को लेकर सुरक्षा के इंतजाम कालेज प्रशासन की मांग पर कर दिए हैं।

4919 विद्यार्थी करेंगे मतदान
कुल्लू जिला के आनी, बंजार, हरिपुर तथा कुल्लू कॉलेजों में 4919 छात्र-छात्राएं मतदान करेंगे। कुल्लू कालेज में 3420 विद्यार्थी छात्र संसद चुनेंगे। बाह्य सराज आनी कालेज में 443, बंजार में 696 तथा ऊझी घाटी के हरिपुर कालेज से 360 छात्र-छात्राएं मतदान करेंगे। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के एकमात्र कुकुमसेरी कॉलेज में 40 वोटर हैं।

Related posts