पदोन्नति नियमों में बदलाव करे सरकार

कुल्लू। प्रदेश प्राध्यापक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा से
मुलाकात कर भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में अनुपात के आधार परिवर्तन करने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष धीरज सागर की अध्यक्षता में मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ राज्य प्रधान नरोत्तम ठाकुर और वरिष्ठ उपप्रधान गोपी चंद डोगरा भी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने प्राध्यापकों की मांगों को विस्तार से मंत्री को अवगत करवाया। संघ के प्रेस सचिव समीर भटनागर ने बताया कि मांगपत्र में यूजीसी मानकों को पूरा करने वाले प्राध्यापकों को कॉलेज काडर में पदोन्नति द्वारा रेगुलर करना और उनकी पूर्व सेवाकाल को भविष्य के लाभों के लिए समायोजित करना, भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में अनुपात के आधार पर परिवर्तन लाना, विज्ञान प्राध्यापकों को प्रायोगिक भत्ता शीघ्र देना और कमीशन द्वारा चयनित अनुबंध प्राध्यापकों को तीन वर्र्ष में नियमित करना मांगें शामिल की हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री सुधीर शर्मा ने प्राध्यापकों की समस्याओं को ध्यान से सुना और इस पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने तथा उचित मंच पर उठाने का भरोसा दिया है। इस अवसर पर जिला सचिव नरेंद्र पाल, वित्त सचिव जानकीदास, जीत राम, रमण जैन, ललिम मोहन शर्मा, पद्म, पवन, ओम प्रकाश, राजेश, विशाल सावल, रमेश और अन्य प्रवक्ता मौजूद रहे।

Related posts