
रुद्रपुर। दुराचार करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने एसएसपी कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपाइयों ने आंदोलन को समर्थन दिया।
आंदोलनकारियों का कहना था कि दुराचार के आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। बावजूद इसके पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। उन्होंने शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी। बुधवार को सैकड़ों की तादाद में बुक्सा जनजाति समाज के लोग एसएसपी कार्यालय में एकत्र हुए। इस दौरान पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बची सिंह रावत के नेतृत्व में भाजपाइयों ने बुक्सा जनजाति समाज के आंदोलन को समर्थन देते हुए धरना प्रदर्शन किया। शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। धरना प्रदर्शन करने वालों में विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व संयोजक बजरंग दल कमल मुनि, बाबू सिंह तोमर, गोविंद सिंह, राम चंद्र सिंह, जागन सिंह, हरि सिंह, प्रेम सिंह, लाखन सिंह, हरीश बजाज, जीत सिंह, बबलू सिंह, चमन सिंह, मुन्नी देवी, सीमा सिंह, लाजवती देवी, रामवती, भगवती देवी, कलावती, इमरतो देवी, ममता देवी आदि थे।
