
टनकपुर। अंतर्विद्यालयी जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रतिभा का जौहर दिखाया। मुख्य अतिथि क्षेत्र शिक्षा अधिकारी प्रधानाचार्य एमपी दोहरे ने कहा कि खेल से न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक विकास भी होता है। उन्होंने बच्चों को अनुशासित रहने की प्रेरणा दी।
स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों के 130 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सब जूनियर बालक वर्ग में अर्नोल्ड डेविड, गौरव, पंकज, मोहित, प्रतीक, जाय मसीह, साहिद और करन ने मुकाबला जीता। सीनियर बालिका वर्ग में निशा चंद, इफत जहां, ममता और रेनू विश्वकर्मा ने बाजी मारी। सब जूनियर बालिका वर्ग में नीलम चंद, कमला, रजनी, सरस्वती, दीपा ज्याला विजयी रही। सीनियर बालक वर्ग में मनीष मेहता, संजय गंगवार, आमिर खान विजयी रहे। जूनियर बालिका वर्ग में चंद्रकला जोशी, प्रतिभा कुमारी, कमला चौहान, चंद्रा बोहरा, प्रियंका विजयी रहीं। जूनियर बालक वर्ग में विशाल, जाहिद अली, संतोष, सलमान, सुभाष, साकिर अली विजय रहे। निर्णायक दिलदार अली थे। विजेता खिलाड़ी 18 से बागेश्वर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। आयोजन में उप जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेंद्र सिंह धामी, लक्ष्मण सिंह पाटनी, एसपी यादव, रामायण प्रसाद आदि ने सहयोग दिया।
