कांग्रेस की नीति व नीयत हमेशा पंजाब विरोधी रही: गरचा

लुधियाना: अकाली दल व भाजपा गठजोड़ सरकार द्वारा किए जा रहे विकास के मुकाबले कांग्रेस नेतृत्व के पास कोई ऐसा मुद्दा नहीं जिसको लेकर वह जनता की अदालत में जा सके। कांग्रेस की नीति व नीयत हमेशा पंजाब विरोधी रही है। शिरोमणि यूथ अकाली दल के महासचिव सुखविन्द्र पाल सिंह गरचा ने कहा कि पंजाब कांग्रेस प्रधान प्रताप सिंह बाजवा की निचले स्तर वाली बयानबाजी उनकी हताशा का सबूत है।

राज्य कांग्रेस प्रधान बनने से लेकर अब तक कांग्रेस के नेताओं से समर्थन न मिलने से बाजवा सदमे में शिरोमणि अकाली दल के नेतृत्व के विरुद्ध गलत बयानबाजी कर रहे हैं। गरचा ने कहा कि यूथ अकाली दल के नेता मजीठिया की अगुवाई में पंजाब का समूह युवा वर्ग राज्य भर में कांग्रेस की लोक विरोधी नीतियों के प्रति सचेत करेगा। इस मौके पर अकाली नेता किशोर कुमार सहदेव, पंडित रजिन्द्र प्रसाद कहोल व सुखजिन्द्र सिंह गरचा आदि मौजूद थे।बातचीत करते सुखविन्द्र पाल सिंह गरचा,साथ हैं किशोर कुमार सहदेव व अन्य।

Related posts