
लुधियाना: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस ने विशेष अभियान की शुरूआत करते हुए नगर के एंट्री प्वाइंटों पर चौकसी के लिए नाकाबंदी कर दी है जो 15 अगस्त तक जारी रहेगी। पुलिस कमिश्नर परमजीत सिंह गिल खुद नाकों को चैक करने के लिए जगह जगह जा रहे हैं। इसके अलावा पुलिस ने नगर का चप्पा-चप्पा खंगालने अथवा शरारती तत्वों पर नकेल कसने के लिए नगर में आज फ्लैग मार्च किया।
पुलिस टीमों ने नगर के प्रमुख चौकों में नाकाबंदी के साथ बस स्टैंड से लेकर रेलवे स्टेशन तथा इन स्थानों से बाहर बनी पार्किंगों को पूरी तरह से खंगाला। इसके अलावा यात्रियों का सामान चैक किया। इस दौरान कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पुलिस ने डॉग स्क्वायड की सहायता से बस स्टैंड अथवा रेलवे स्टेशन की भी जांच की।
नगर के एंट्री गेटों पर थी विशेष चैकिंग: नगर में प्रवेश करने के मुख्य मार्ग खास तौर पर पुलिस के निशाने पर थे। पुलिस की टीमें ए.डी.सी.पी. व ए.सी.पी. रैंक अधिकारियों की अगुवाई में नाकाबंदी कर रही थी। विशेष तौर पर दिल्ली राज्य मार्ग साहनेवाल, पंजाब राज्य मार्ग नीलों पुल के पास, जालंधर बाईपास व टोल बैरियर के पास व फिरोजपुर रोड स्थित मुल्लांपुर झांडे रोड पर पुलिस की खासी सक्रियता देखने को मिली। इसके अलावा शहर के भीतरी इलाकों में भी नाकाबंदी की गई।
बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर चला संघन अभियान: जिला पुलिस ने अपनी विशेष चैकिंग बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर भी की। इस दौरान जी.आर.पी. व रेलवे पुलिस को साथ लिया गया व पुलिस ने यहां डाग स्क्वायड के साथ सर्च की। पार्किंग स्थलों पर भी रही पुलिस की नजर नगर में जहां भी पार्किंग बनी हैं, पुलिस टीमों ने प्रत्येक पार्किंग स्थल के बाहर जहां वाहनों की चैकिंग की, वहीं सभी होटलों में जाकर आने जाने वाले ग्राहकों की लिस्ट मांगी। पुलिस ने कुछ चुङ्क्षनदा संदिग्धों के बारे में होटल व रेस्तरां मालिकों को उनका हुलिया बता कर उनकी तस्वीरें भी दिखाई।
